बहरीन ने वैश्विक पेशेवरों और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए गोल्डन रेजीडेंसी के लिए सूचनात्मक वेबसाइट और हॉटलाइन शुरू की

बहरीन ने वैश्विक पेशेवरों और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए गोल्डन रेजीडेंसी के लिए सूचनात्मक वेबसाइट और हॉटलाइन शुरू की

Friday, 11 April 2025 12:28 PM

Topic: 

Company Update

मनामा, बहरीन / एक्सेसन्यूज़वायर / 11 अप्रैल, 2025 / बहरीन राज्य में असाधारण रूप से प्रतिभाशाली लोगों और निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से, राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने और विभिन्न आर्थिक, निवेश और सेवा क्षेत्रों में विकास का समर्थन करने के रणनीतिक प्रयासों के अनुरूप, बहरीन ने आज एक वेबसाइट (www.goldenresidendy.gov.bh) और एक हॉटलाइन (+973 17484000) शुरू की, जो इसके गोल्डन रेसिडेंसी प्रोग्राम के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित है। नई सेवाएं इच्छुक आवेदकों और लाभार्थियों के लिए संदर्भ बिंदु उपलब्ध कराने की दिशा में काम करती हैं।

संबंधित इमेज

चूंकि गोल्डन रेसिडेंसी प्रोग्राम पहली बार 2022 में आर्थिक सुधार योजना के हिस्से के तौर पर शुरू किया गया था, इसलिए राष्ट्रीयता, पासपोर्ट और निवास मामलों ने निवेशकों, अचल संपत्ति के मालिक प्रवासियों, कलाकारों, एथलीटों, प्रतिभाशाली पेशेवरों और लंबे समय से सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ उनके आश्रितों को स्थायी निवास प्रदान किया है।

संबंधित इमेज

H.E. बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी तथा सतत विकास मंत्री नूर बिन्त अली अल्खुलैफ़ ने कहा, "अपनी रणनीतिक स्थिति और व्यापार-समर्थक इकोसिस्टम के साथ, बहरीन राज्य हमेशा से वैश्विक प्रतिभा व निवेश दोनों का केंद्र रहा है। गोल्डन रेसिडेंसी प्रोग्राम एक गतिशील व स्वागतपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जहां व्यक्ति और व्यवसाय फ़ल-फ़ूल सकें और बहरीन की विकास योजनाओं का हिस्सा बन सकें। बहरीन अपने नागरिकों, निवासियों और आगंतुकों को लगातार सुव्यवस्थित और उन्नत सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

संबंधित इमेज

बहरीन ने खुद को वैश्विक पेशेवरों और निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित कर लिया है। अपने स्वागतशील समुदाय और जीवन की उच्च गुणवत्ता के साथ, ये सभी के लिए एक आकर्षक घर प्रदान करता है। यहां के निवासी महानगरीय जीवनशैली का मज़ा लेते हैं, जिसमें आधुनिक द्वीपीय जीवन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का मिश्रण मौजूद है। एक क्षेत्रीय व्यापार केंद्र के रूप में, बहरीन अधिकांश क्षेत्रों में 100% विदेशी स्वामित्व, प्रतिस्पर्धी कराधान प्रणाली और बेहद कुशल द्विभाषी कार्यबल प्रदान करता है। अरब की खाड़ी के मध्य में स्थित होने के कारण, निवासियों को प्रमुख बाज़ारों तक स्ट्रैटेजिक एक्सेस और व्यवसाय-अनुकूल विनियामक वातावरण का अनुभव होगा जो नवाचार और निवेश को बढ़ावा देगा।

H.E. राष्ट्रीयता, पासपोर्ट और निवास मामलों के लिए आंतरिक मंत्रालय के अवर सचिव शेख हिशाम बिन अब्दुलरहमान अल खलीफ़ा ने कहा: "गोल्डन रेसिडेंसी कार्यक्रम के ज़रिये, हमारा लक्ष्य बहरीन की विकास योजनाओं में योगदान देने के लिए वैश्विक प्रतिभाओं और निवेशकों को आकर्षित करना है। वेबसाइट और हॉटलाइन के लाइव होने से हमें कार्यक्रम के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, जिससे प्रतिभा और निवेश को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी, जिससे इस राज्य को इस क्षेत्र के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।"

गोल्डन रेसिडेंसी प्रोग्राम धारकों और उनके परिवारों को बहरीन में रहने और काम करने में सक्षम बनाता है, और ये उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो निम्न योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं:

  • कर्मचारी: ऐसे पेशेवर जिन्होंने पिछले पांच सालों में न्यूनतम मासिक वेतन BHD 2,000 (USD 5,306 के बराबर) के साथ कम से कम पांच सालों तक बहरीन में काम किया हो।

  • संपत्तियों के मालिक: वे निवेशक जिनके पास बहरीन में अचल संपत्ति है, जिसकी कीमत खरीद के समय BHD 200,000 (USD 530,555 के बराबर) या उससे ज़्यादा हो।

  • सेवानिवृत्त: ऐसे लोग जिन्होंने बहरीन में कम से कम 15 सालों तक काम किया हो और जिनकी निवास के अंतिम पांच सालों के दौरान औसत मासिक पेंशन BHD 2,000 (USD 5,306 के बराबर) या उससे ज़्यादा हो। BHD 4,000 (USD 10,624 के बराबर) से ज़्यादा औसत मासिक पेंशन वाले गैर-निवासी भी योग्य हैं।

  • प्रतिभाशाली लोग: उद्यमी, उच्च कुशल पेशेवर और ऐसे लोग जो बहरीन की अर्थव्यवस्था या समाज में अहम योगदान देते हैं।

जो भी लोग योग्य हैं वे बहरीन केई-गवर्नमेंटपोर्टल के ज़रिये इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो एक तेज़ और कुशल आवेदन प्रक्रिया प्रदान करता है। गोल्डन रेसिडेंसी आवेदकों और धारकों की मदद के लिए एक समर्पित टीम भी उपलब्ध है, जो ये पक्का करती है कि उन्हें राज्य में निरंतर सहायता मिलती रहे।

# समाप्ति #

और ज़्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें:

अब्दुलेला अब्दुल्ला
संचार विभाग
आर्थिक विकास बोर्ड
फ़ोन: +973-39798919
ई-मेल: [email protected]

बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड (बहरीन EDB) के बारे में

बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड (बहरीन EDB) एक इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी है, जिसका समग्र उत्तरदायित्व इस राज्य में निवेश आकर्षित करना और निवेश माहौल को बढ़ाने वाली पहलों का समर्थन करना है। बहरीन EDB सरकार और मौजूदा एवं संभावित निवेशकों के साथ मिलकर काम करता है, ताकि ये पक्का किया जा सके कि बहरीन का निवेश वातावरण आकर्षक हो, प्रमुख ताकतों के बारे में जानकारी दी जा सके, तथा ये पहचाना जा सके कि निवेश के ज़रिये आगे आर्थिक विकास के लिए कहां अवसर मौजूद हैं।

बहरीन EDB कई आर्थिक क्षेत्रों पर फ़ोकस करता है जो बहरीन के प्रतिस्पर्धी फ़ायदों का लाभ उठाते हैं और महत्त्वपूर्ण निवेश अवसर प्रदान करते हैं। इन क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, ICT और पर्यटन शामिल हैं। बहरीन EDB के बारे में और ज़्यादा जानकारी के लिए, www.bahrainedb.com पर जाएं।

सोर्स: बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड